Search

September 9, 2026 4:05 pm

लिपिकों का अद्धवार्षिक लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुआ सम्पन्न

जिला, अनुमंडल एवं अन्य कार्यालयों कार्य विभाग सहित लिपिकों के प्रथम अर्धवार्षिक लेखा परीक्षा का आयोजन शनिवार को धनुषपूजा मध्य विद्यालय पाकुड़ में आयोजित की गई। राजस्व परिषद झारखंड, रांची के निर्देशानुसार जिला अनुमंडल एवं अन्य कार्यालयों कार्य विभाग सहित के लिपिकों की प्रथम अर्द्धवार्षिक लेखा परीक्षा का आयोजन किया गया।प्रथम अर्द्धवार्षिक लेखा परीक्षा कड़ी निगरानी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र धनुष पूजा मध्य विद्यालय को बनाया गया था।उक्त परीक्षा के सफल एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास को केंद्राधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष एवं कार्यपालक दंडाधिकारी कांन्ति रश्मि वरीय वीक्षक, सीआई देवकांत सिंह, मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त थे।

IMG 20230701 WA0027
IMG 20230701 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!