Search

May 6, 2026 6:09 pm

आईसीटी संचालित सभी विद्यालय को 10 दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य: मुकेश

राजकुमार भगत

पाकुड़। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश एवं गाइड के अनुसार शनिवार को डायट पाकुड में एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित सभी आईसीटी विद्यालय को आईसीटी कोऑर्डिनेटर को विधिवत प्रशिक्षण प्रशिक्षक द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि आईसीटी संचालित सभी विद्यालय के सभी शिक्षकों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण करना अनिवार्य है। बताया गया कि प्रशिक्षण दो सत्र में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र में 3 जुलाई से 13 जुलाई तक एवं दूसरा सत्र 17 जुलाई से 27 जुलाई तक किया जाना है। उक्त प्रशिक्षण में कुल 55 विद्यालय के 439 शिक्षकों को प्रशिक्षण भाग लेना अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण स्थल हेतु 10 विद्यालयों का चयन किया गया है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में आईसीटी क्लास तथा स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन एवं रखरखाव की बेहतर जानकारी दी जाएगी । प्रशिक्षक मुकेश कुमार एमआईएस इंचार्ज, समग्र शिक्षा पाकुड़ तथा अमित शर्मा जिला आईसीटी कोऑर्डिनेटर के द्वारा दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रभारी अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ,बीपीएल एवं सभी संबंधित विद्यालय के आईसीटी कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे।

IMG 20230701 WA0031 1
IMG 20230701 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!