Search

May 5, 2026 11:15 pm

करंट से युवक की मौत, जर्जर तार पर उठे सवाल

पाकुड़ के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित नगरनवी के बागरी पाड़ा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 केवी बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय तार अचानक टूटकर सड़क पर गिरा और उसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहा युवक अनजाने में तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर तारों की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक की पहचान देव तल्ला निवासी के रूप में बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने घटना की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई और जर्जर तारों को तत्काल बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!