Search

March 13, 2026 1:08 pm

सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का किया गया आयोजन

पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार 22 मई 2023 को फेज -1 की अपार सफलता के बाद फेज -2 में जिले के 128 पंचायतों में पुनः विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। तीनों योजनाओं के सफल संचालन तथा अधिक से अधिक संख्या में लाभुकों का चयन करने के निमित्त शनिवार को जिला के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों से पदाधिकारियों ने संवाद स्थापित कर योजनाओं से जुड़ने को लेकर ग्रामीणों को प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ आमदनी के स्त्रोत के रूप में यह योजना ग्रामीणों के लिए फायदेमंद साबित होगा। बिरसा हरित ग्राम योजना में लाभुकों को 5 वर्ष तक देखभाल करना पड़ता है। एक एकड़ जमीन पर योजना का प्राक्कलन 4.15 लाख लगभग है। जिसके तहत् 112 फलदार पौधा एवं 80 इमारती पौधारोपण किया जाना है। योजना संचालन में लाभुकों को सहयोग करने हेतु बागवानी सखी/मित्र को टैग किया जायेगा। योजना में इन्टरक्रापिंग करके भी लाभुक अच्छी खासी आमदनी कर सकता है।बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना का निर्माण अभिसरण से होगा जिसकी प्राक्कलित राशि 3.95 लाख लगभग है। किसानों की आय दोगुनी करने हेतु बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना बहुत ही उपयोगी योजना है।

IMG 20230701 WA0034
IMG 20230701 WA0033 1
IMG 20230701 WA0032

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर