Search

September 17, 2026 3:50 am

हाट की दुकानों की जांच तेज, अंचल प्रशासन ने कागजात के लिए जारी किया नोटिस।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): जबरदहा स्थित दैनिक हाट का जांच कार्य काफी तेज गति से जारी है। बुधवार को अंचलाधिकारी पवन कुमार द्वारा दुकानदारों को नोटिश देकर वैध कागजात जमा करने को कहा गया है। केसर ए हिन्द जमीन दाग संख्या 582 में स्थित संरचना निर्माण कर दुकान का संचालन किया जा रहा है। इसको लेकर आगामी 31 जुलाई को सभी वैध कागजात , अस्थाई बंदोबस्ती ,पिंच रेंट की कागजात लेकर अंचल कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।यदि यह नही की गई तो इस कृत्य को अतिक्रमण मानते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल दैनिक हाट की बंदोबस्ती दुकानों की नए सिरे से आकलन की जा रही है। जहां दी गई जमीन की निर्धारित माप , राजस्व भुगतान , बंदोबस्ती की स्थिति व वर्तमान स्वरूप आदि की सघन जायजा की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!