Search

July 13, 2026 8:39 pm

घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए आगे आईं जिला परिषद अध्यक्ष, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा।

पाकुड़िया (पाकुड़): पाकुड़िया प्रखंड के बिशनपुर गांव के युवा एवं प्रतिभाशाली पहलवान अनंत मुर्मू के घायल होने की सूचना मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनसे मुलाकात की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। हाल ही में आयोजित एक कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान मुकाबला करते समय अनंत मुर्मू का हाथ टूट गया था। चोट के कारण वे उपचाररत हैं और लंबे समय से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उनकी स्थिति की जानकारी मिलने पर जूली हेम्ब्रम स्वयं उनके पास पहुंचीं, उनका हालचाल जाना तथा आर्थिक व अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मनोबल बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने अनंत मुर्मू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे जल्द ही अखाड़े में वापसी कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे। मौके पर ऋषिराज मरांडी, संतोष कुमार, मुंशी सोरेन, मान्टू मुर्मू, खाजुरडांगाल के संजय हाँसदा समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने घायल पहलवान के जल्द स्वस्थ होकर फिर से कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!