Search

March 13, 2026 1:08 pm

ज्योति क्लब की ओर से मिलन समारोह सह कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा नेता सह प्रखंड प्रमुख ने फीता काटकर किया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत के राजापुर गांव में ज्योति क्लब की ओर से मिलन समारोह सह कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारम्भ शनिवार को भाजपा नेता सह प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने फीता काटकर तथा पहलवानों के साथ हाथ मिलाकर किया।कुश्ती प्रतियोगिता में कई जनपदों के नामी पहलवानों ने प्रतिभाग किया । कुश्ती प्रतियोगिता में दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । जिसमें प्रथम स्थान या विजेता बनारस की मोहित महतो हुए वही उपविजेता बनारस के प्रमोद महतो हुए। भाजपा नेता सह प्रमुख कालिदास मरांडी ने कहा कि खेल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं । इससे जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं आपस में भाई चारा भी बढ़ता है। कहे कि अखाड़े पर लड़ने वाले दो पहलवानों में एक की जीत सुनिश्चित है। इससे हारे हुए पहलवान को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए बल्कि दोबारा तैयारी कर अखाड़े पर उतरना चाहिए। कार्यक्रम में विजेता पहलवान मोहित महतो को नगद 10 हजार रुपए एवं उप विजेता पहलवान प्रमोद महतो को 5 हजार रुपए से सम्मानित किया गया।कुश्ती प्रतियोगिता में हजारों सभी दर्शकों द्वारा पहलवानों को उत्साहित करते भी देखे गए। मौके पर कई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य मुखिया के अलावे क्लब के अध्यक्ष पीटर मरान्डी ,सचिव महेश्वर टुडू,कोषाध्यक्ष स्टीफन मरांडी, अन्य कमेटी के लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

IMG 20230701 WA0041
IMG 20230701 WA0042
IMG 20230701 WA0040
IMG 20230701 WA0043 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर