Search

March 13, 2026 1:08 pm

पाकुड़िया पुलिस ने सूचना के आधार पर बंगाबाड़ी झाड़ी में एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बोंनोग्राम पंचायत अंतर्गत बंगाबाड़ी झाड़ी में शनिवार शाम को पाकुड़िया पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है । उक्त घटना की जानकारी स्थानीय चौकीदार द्वारा थाना को दी गई।जिसकी शुचना पाकर थाना प्रभारी अभिषेक राय दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मृतका की पहचान हेतु ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन युवती की पहचान नहीं हो पाई।हालांकि घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर बंगाल की सीमा पड़ती है । पुलिस सीमाई क्षेत्र के गांव में भी युवती की पहचान हेतु पूछताछ कर रही है । समाचार प्रेषण तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है । पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सघन जांच में जुटी हुई है।

IMG 20230701 WA0045 1
IMG 20230701 WA0044

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर