राजकुमार भगत
तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की उपायुक्त वरुण रंजन ने की शुरुआत
पोलियो खुराक से कोई भी बच्चा छूटे नहीं,सुनिश्चित करने को कहा
जिले भर में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। उपायुक्त वरुण रंजन, सिविल सर्जन डॉ० मंटू कुमार टेकरीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, प्रशासक, नगर परिषद कोशलेश कुमार यादव ने पुराने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियों खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की
1 लाख 89 हजार 342 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है।
उपायुक्त वरुण रंजन ने अपील किया कि खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें। ईमानदारी पूर्वक 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएं। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 1104 बूथ बनाए गए हैं। 2266 वैक्सीनेटर, 268 सुपरवाइजर को लगाया गया है। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाई गई। दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर खुराक पिलाना है। उपायुक्त ने कहा कि हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति करनी है।









