सतनाम सिंह
Also Read: शताब्दी समेत दो प्रमुख ट्रेनों का ठहराव गुरुवार से, शाम 5:15 बजे केंद्रीय मंत्री करेंगी उद्घाटन।
महेशपुर सीएचसी में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बीडीओ ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। बीडीओ ने बताया कि अभियान से जुड़े सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि अभियान के पहले दिन बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करें. छुटे हुए बच्चों को तीन और चार जुलाई को डोर टू डोर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य पूरा करें. मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु, शैलेश कुमार, अजय कुमार, राजेश रंजन, आनंद आर्या, शार्लेट मुर्मू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.





