Search

March 13, 2026 10:41 am

तेज रफ्तार हाईवा हुई दुर्घटनाग्रस्त।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क प्रखंड मुख्यालय के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार हाइवा असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर लुड़क गया।हालांकि घटना में किसी जान माल को नुकसान नही पहुंचा है।जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या एनएल 01 एसी 7592 पाकुड़ में कोयला खाली कर लिट्टीपाड़ा के रास्ते अमड़ापाड़ा जा रहे थे कि प्रखंड मुख्यालय के समीप असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया।जानकारी मिलते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हाइवा को उठाने का प्रयास किया जा रहा था।

IMG 20230704 WA0014
IMG 20230704 WA0015 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर