Search

May 6, 2026 2:03 pm

ओलचिकी हुल बैसी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांग को लेकर किया सड़क जाम

सतनाम सिंह

पाकुड़िया संवाददाता राज्य के स्कूल एवं कॉलेजों में पठन पाठन संताली भाषा ओलचिकी लिपि में शुरू करने सहित अन्य मांग को लेकर ओलचिकी हूल बैसी की ओर से आहूत झारखंड बंद के तहत हूल बैसी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पाकुड़िया सिदो कान्हु चौक पर पाकुड़िया से दुमका एवं पाकुड़ मुख्य पथ को सुबह 6 से11 बजे तक जाम कर दिया। इस दौरान ओलचिकी हूल बैसी के स्थानीय कार्यकर्ता ढेना मरांडी, नागेंद्र सोरेन, रूपलाल मुर्मू, प्रकाश टूडू, निरोज कुमार टुडू, देवीधन मुर्मू, भवेश किस्कू, स्टेफान मरांडी, जोनातन मरांडी, श्रीलाल मुर्मू, मिकाइल हेंब्रम,श्यामचंद सोरेन,संदीप सोरेन,सतीश सोरेन, लक्षमण मरांडी, बीटू मरांडी,मोहन मुर्मू, आदि कार्यकर्ताओं ने पाकुड़िया सिदो कान्हु चौक को सुबह छः बजे से जाम कर दिया और 5 सूत्री मांगों को लेकर मांगो को लेकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। बाजार की सभी दुकाने रोज की तरह खुली रही। लगभग दोपहर 11 बजे जाम समाप्त हुआ।

IMG 20230704 WA0031
IMG 20230704 WA0030 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!