Search

May 6, 2026 12:51 pm

डोर टू डोर कार्यक्रम के द्वारा दी गई विधिक जानकारी ।

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 5 जुलाई 2023 को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर डोर टू डोर जागरूकता अभियान के तहत् महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत विशुनपुर गांव में लोगो को जागरूक की गई। उक्त कार्यक्रम में पीएलवी चन्दन रविदास ने कहा कि कम उम्र में शादी कराना अथवा करना कानूनी अपराध है इसके कई नुकसान का जिक्र किया साथ ही डायन प्रथा के बारे में लोगो के बीच जागरूकता फैलाई गई ताकि अपराध न हो और इससे बचा जा सके। ऐसे तमाम कानूनी जानकारी के आलावे सरकार द्वारा चल रही योजनों के बारे में जागरूक की आवेदन प्राप्त किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!