सतनाम सिंह
पाकुड़ जिला के परिवहन विभाग के रोड सेफ्टी सेल के सदस्यों के द्वारा पाकुड़ थाना मे संचालित DAV Public School के सभी विद्यार्थीयों के बिच रोड सेफ्टी एवम् यातायात सम्बंधित सभी जरुरी नियमों का अनुपालन करने के प्रति विद्यार्थी एवं स्कूल के टीचर को जागरूक किया। जिसमे मुख्य रूप से हिट एण्ड रन एवं गुड सेमिरिथन के बारे में भी बताई गई और बताया गया की सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों के सभी जरुरी नियमों का पालन करें और अपने स्तर से भी ज्यादा से ज्यादा लोगो को भी जागरूक करें एवम् साथ ही रोड़ सेफ्टी हैण्डबुक,रोड एक्सीडेंट ईयर 2022 का सड़क दुर्घटना का बुक और रोड़ सेफ्टी पम्पलेट कि भी वितरण गई।





