Search

May 3, 2026 8:50 pm

जिला स्तरीय स्टेडियम में 15 जुलाई से खिलाड़ियों का होगा चयन

राजकुमार भगत

पाकुड। क्षेत्रीय निदेशक, खेल इण्डिया, भारतीय खेल प्राधिकरण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश
के आलोक में पाकुड़ जिला मुख्यालय में एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका) हेतु खेलो इण्डिया सेन्टर ( के आई सी एस) खोलने मार्गदर्शक निर्देश प्राप्त हुआ है। बुधवार को पाकुड़ जिला में वर्णित प्रशिक्षण केन्द्र खोलने हेतु जिला कीड़ा पदाधिकारी, पाकुड़ की अध्यक्षता में बैठक आहूत कर निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किया गया है।खेलो इण्डिया, सेन्टर (के आई सी एस) एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका) हेतु संचालन समिति के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से वर्णित खेल विद्या में नामांकन गठित चयन समिती ट्रायल आयोजित कटेंगे। चयनोरपरान्त सभी चयनित खिलाड़ियों का नाम, जन्मतिथि सहित झारखण्ड खेल प्राधिकरण कार्यालय को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। चयन ट्रायल में 10 से 14 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका (15 बालक एवं 15 बालिका) का चयन किया जाना है। चयन ट्रायल जिला स्तरीय (बैंक कॉलोनी) स्टेडियम, पाकुड़ में दिनांक:- 15 जुलाई 23 को प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
जिला ओलिंपिक संघ के प्रतिनिधि, जिला एथलेटिक्स संघ के प्रतिनिधि, पाकुड़ स्पोर्ट्स एकेडमी के एथलेटिक्स कोच, राज्य स्तर पर पदक प्राप्त भूतपूर्व / वर्त्तमान सीनियर खिलाड़ी चयन समिति में शामिल रहेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!