Search

May 6, 2026 12:04 pm

आर्मी क्रिकेट क्लब द्वारा नाईट सेडो क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

सतनाम सिंह

प्रखण्ड के हाथकाठी में आर्मी क्रिकेट क्लब द्वारा मंगलवार को नाईट सेडो क्रिकेट टूर्नामेंट में आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुसलुद्दीन अंसारी, नजरूल अंसारी, महबूब अंसारी आदि ने किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच आर्मी क्रिकेट क्लब हिरणपुर एवं कल्यानचक के बीच खेला गया। जिसमें आर्मी क्रिकेट क्लब द्वारा जीत दर्ज किया गया। विजेता टीम को 14000 एवं उपविजेता टीम को 10000 का पुरस्कार दिया गया। वहीं मैच में मैन ऑफ द मैच दानिश एवं मैन ऑफ द सीरीज सज्जाद खान को चुना गया। मैच के आयोजन में मो तजुमुद्दीन, परवेज, इरसाद, वसीम आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!