Search

May 6, 2026 12:04 pm

मोटरसाइकिल के जोरदार धक्के से राहगीर की हुई मौत,मामला दर्ज

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के मालधारा गांव के समीप बीते मंगलवार देर रात बाइक के धक्के से एक राहगीर राम देहरी का मौत मामले को लेकर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज की गई है. मामले को लेकर मृतक के भाई ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत कर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. दर्ज शिकायत पर उल्लेख किया गया है कि घटना की रात मेरा भाई राम देहरी खाना खाकर सोने के पूर्व शौच के लिए सड़क किनारे बैठा था. इसी दौरान तेज व लापरवाही से बाइक चलाते हुए चालक ने राम देहरी को सामने से धक्का मार दिया. हल्ला सुनकर सभी परिजन पहुचे तो देखे कि राम देहरी गंभीर रूप से घायल हो गए. उधर घटना की सुचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में ही राम देहरी ने दम तोड़ दिया. वही पुलिस बाइक जब्त कर मामले की छानवीन में जुटी है. पुलिस पीडिता के शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!