प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने साहिबगंज गोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर धरमपुर के समीप एक गिट्टी लदा ट्रक को जब्त कर लिट्टीपाड़ा थाना को सुपुर्द कार दिया। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 02 एई5749 हिरणपुर थाना क्षेत्र से गिट्टी लोड कर गोड्डा की ओर जा रहा था ठीक धरमपुर के समीप डीडीओ ने ट्रक चालक से आवश्यक कागजात की मांग किया परंतु चालक द्वारा प्रयाप्त कागजात नहीं दिखा पाया। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने बताया कि चालक से वाहन व गिट्टी से संबंधित कागजात की मांग किया लेकिन चालक द्वारा सभी कागजात नहीं दिखा पाया। जिसे सुरक्षित थाना में रखा गया है। उन्होंने कहा आगे फाईन के पश्चात् छोड़ा जाएगा।





