Search

May 6, 2026 11:20 am

सड़क की मरम्मती हेतु मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शोपां बीडीओ को आवेदन।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के सुदूरवर्ती बसंतपुर पंचायत अंतर्गत बागड़ापाड़ा से बक्तरपुर भाया दलाही लगभग 3.5 किलोमीटर एवं बसंतपुर आरईओ सीमा रोड से पथरादाहा भाया उदयपुर लगभग 4 किलोमीटर आरईओ जर्जर सड़क मरम्मत हेतु विभिन्न गांव के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पंचायत के मुखिया सोलेन हेम्ब्रम के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को एक आवेदन दिया । मुखिया, उप मुखिया, ग्राम प्रधान रूपलाल मरांडी,बाबुधन किस्कू, सुशील टुडु, मसीचंद्र टूडू, बुद्धिसल हेम्ब्रम, रेणुका मुर्मू, सुनील टूडू, बसंती हेम्ब्रम सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण का कहना है कि बागड़ापाड़ा से बक्तरपुर एवं बसंतपुर आरईओ सीमा सड़क से पथरादाहा तक अत्यंत ही सड़क खराब है । उक्त सभी गांव से प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य किसी भी कार्य में आने जाने हेतु इस बरसात में सभी ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है साथ ही छात्र छात्राओं को प्लस टू उच्च विद्यालय बन्नोग्राम,एवं पाकुड़िया आजे जाने , मरीजों को पाकुड़िया अस्पताल तक जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । साथ ही उक्त सड़क पर साइकिल, मोटरसाइकिल तो छोड़ दीजिए पैदल चलना भी दुर्लभ हो गया है । मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीणों ने बताया कि अगर इस सड़क का मरम्मती कार्य जल्द नहीं कराया गया तो हम सब ग्रामीण सड़क पर उतर कर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। साथ ही इस विषय पर वरीय पदाधिकारी पाकुड़ एवं संबंधित विभाग को सड़क मरम्मती कार्य के लिए अवगत कराया जाएगा। और उक्त सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क या मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत विभाग द्वारा बहुत जल्द सड़क को नया बनाया जाएगा।

IMG 20230706 WA0078
IMG 20230706 WA0079 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!