Search

May 6, 2026 11:20 am

लेम्प्स भवन की ताला तोड़कर सीमेंट सहित अन्य सामानों की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।

सतनाम सिंह

हिरणपुर(पाकुड़): हाथिगड स्थित निर्माणाधीन लेम्प्स भवन की ताला तोड़कर बुधवार की रात सीमेंट सहित अन्य सामानों की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर गुरुवार को भवन बना रहे हाथकाठी निवासी कामेश्वर दास ने थाना में लिखित शिकायत किया है। उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा लेम्प्स गोदाम भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी निर्माणाधीन भवन में सामग्रियों को रखा गया था। गुरुवार सुबह जब कार्य करने मिस्त्री पहुंचा तो सामान रखे रूम की ताला टूटा हुआ पाया गया। वही रखे हुए 66 बोरा सीमेंट , छड़ छह क्विंटल , सेंट्रिंग के लिए रखे 30 केवी लकड़ी सहित अन्य आवश्यक सामान गायब पाया गया। जो अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!