Search

March 13, 2026 7:45 am

पीएम किसान के लाभ हेतु ई-केवाईसी आधार एवं लैंड सिडिंग करना अनिवार्य

10 जुलाई से 31 अगस्त तक लगेंगे विशेष शिविर

पाकुड। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला के सभी पंचायत भवन में दिनांक 10 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक ई-केवाईसी लैंड सीडिंग एवं आधार सीडिंग कार्य हेतु विशेष शिविर का आयोजन पंचायत भवन में किया गया है।पीएम किसान के तहत 14 वीं किस्त जारी करने के लिए भारत सरकार ने सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग करना अनिवार्य कर दिया है।
मोबाइल से फेसियल एप्लीकेशन के द्वारा एवं प्रज्ञा केंद्र के द्वारा किसानों का ई-केवाईसी का कार्य किया जाएगा। पाकुड़ जिला में 101231 पीएम किसान के रजिस्टर्ड लाभुक हैं जिसमें से 27,648 किसानों का ई-केवाईसी बकाया है। 45582 किसानों का लैंड सीडिंग बकाया है और 8343 किसानों का आधार सीडिंग बकाया है। प्रखंडवार अमड़ापाड़ा के 1652 किसान, हिरणपुर के 2336 किसान, लिट्टीपाड़ा के 4172 किसान, महेशपुर के 9637 किसान, पाकुड़ के 6928 किसान एवं पाकुड़िया के 2923 किसानों का ई-केवाईसी करना बकाया है। इसी तरह से अमड़ापाड़ा में 3274 किसान, हिरणपुर में 4491 किसान, लिट्टीपाड़ा में 5224 किसान, महेशपुर में 15277 किसान, पाकुड़ में 12055 किसान और पाकुड़िया में 7261 किसानों का लैंड सीडिंग का काम बकाया है। खाता खुलवाने हेतु लाभुक की उपस्थिति, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है। इस हेतु लाभुक को 200 रुपए देना होगा । जिसमें 176 रूपए फीस के रूप में कट जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार जिला के सभी किसानों से अपील किया है कि कैंप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपना पीएम किसान का अधूरा बकाया काम को पूरा करवाए। किसान अपनी समस्या के लिये किसान मित्र, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी या अंचल कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर