Search

May 6, 2026 9:44 am

मतदाता सूची के निर्माण के लिए बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया.

धीरेन साहा

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में फोटो मुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के निमित्त समावेशी एवं त्रुटि मतदाता सूची के निर्माण के लिए बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें महेशपुर बूथ संख्या 1 से 40 तक के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में सीओ रितेश जायसवाल, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार आर्या मौजूद थे. प्रशिक्षण में बताया गया कि दिनांक 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना है, और 1 अक्टूबर से हड़ता को मानते हुए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे साथ ही मृत मतदाताओं को हटाने की आवेदन प्राप्त करने सहित कई जानकारियां दी गयी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!