Search

September 9, 2026 10:03 am

वन विभाग की टीम ने बीड़ी पत्ता लदा एक वाहन को किया जब्त

सतनाम सिंह

हिरणपुर। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग के टीम ने कारवाई करते हुए शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुंजबोना जंलग के समीप मुख्य सड़क से बीड़ी का पत्ता लोड एक पिकप वाहन को जब्त किया है। वही मौके से चालक व उप चालक मौके से भाग निकला। वन कर्मी अनूपम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए कुंजबोना जंगल के समीप से मुख्य सड़क से बीड़ी पत्ता लोड़ एक पिकप वाहन जेएच 16 डी 1676 को जब्त कर हिरणपुर वन कार्यलय में रखा गया है। वाहन में लगभग 50 हजार मिकत का बीड़ी पत्ता लोड़ है। इसको लेकर आवश्यक कारवाई की जा रही है। छापेमारी में वन कर्मी स्टीफन, नीलू,अनुपम व मनोहर ठाकुर शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!