राजकुमार भगत
पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के आखिरी चरण में भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने रविवार को पाकुड़ नगर में वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री रविशंकर झा, नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल संग घर-घर संपर्क अभियान कर विशिष्ट परिवारों को सम्मानित किया।इस निमित उन्होंने के के एम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर त्रिवेणी भगत, आंगनवाड़ी सेविका अनुसूया साहा सहित कई विशिष्ठ परिवारों को अंगवस्त्र एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित साहित्य देकर सम्मानित किया।जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि देश के विकास और उत्थान में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन का बड़ा योगदान होता है। जिन परिवारों में अपने बुजुर्गों और बड़ों का सम्मान होता है, उस परिवार का आगामी पीढ़ी का चहुंमुखी विकास होता है। प्रोफेसर त्रिवेणी भगत ने कहा कि सम्मान करने से विशिष्ट लोगों का निरंतर कार्य करते रहने के लिए उत्साहवर्धन होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यकाल भारतवर्ष के लिए स्वर्णिम काल रहा है. आने वाले समय में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा.





