राजकुमार भगत
पाकुड़ । पवित्र श्रावण माह के प्रथम सोमवारी को सत्य सनातन संस्था मंदिरों में शिविर लगाकर शिवभक्तों, श्रद्धालुओ के बीच निशुल्क बेलपत्र, गंगा जल, कच्चा दूध, पुष्प , इत्यादि का वितरण राहुल सिंह के नेतृत्व में किया गया। वहीं संस्था के उपाध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि संस्था विगत पांच वर्षो से निरंतर सेवा भाव से इस तरह का कार्य कर रही है, इस निमित इस वर्ष भी नगर के बिजली कॉलोनी में, संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत के माध्यम से , भगतपाड़ा शिव मंदिर में, सत्यम भगत के माध्यम से , बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर, कुड़ापाड़ा में, सत्यम कृष्णा के माध्यम से ,मुख्य सड़क स्थित दूधनाथ मंदिर में पुरोहित रोहित दास के माध्यम से , रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में , सानू रजक, अमित साहा, गौतम कुमार, विक्की श्रीवास्तव एवम अन्य के माध्यम तथा शिवपुरी कॉलोनी (तलवाड़ंगा )स्थित महाकाल शक्ति पीठ में विशाल भगत व बिष्णु गुप्ता एवम अन्य के माध्यम से इसके अलावे गोकुलपुर मंदिर के साथ साथ शहारकोल शिव मंदिर में विश्वजीत सिंह एवम अन्य में भी पवित्र श्रावण माह में शिवभक्तों एवम श्रद्धालुओ के बीच निशुल्क ,बेलपत्र, गंगाजल,कच्चा दूध, व पुष्प का शिविर लगा कर वितरण किया।









