Search

May 5, 2026 11:51 pm

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजकुमार भगत

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय पाकुड़ में डॉक्टर मंटू कुमार टेकरीवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार कल्याण के चर्चा के दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार के विचार को अपनाकर देश में बढ़ती जनसंख्या पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। आज के दिन हमें जन जन में यह जागरूकता फैलाना है की शादी के दो साल बाद पहला बच्चा और पहले बच्चे के दूसरे बच्चे में तीन साल के अंतर रखते हुए दो बच्चों पर परिवार नियोजन के स्थाई या अस्थाई साधनों के उपयोग करते हुए परिवार नियोजन के संकल्प को पुरा करना है। दो बच्चे को ही अच्छे राह पर ले चलना है, ताकि बच्चे की शिक्षा और रोजगार की समस्या ना उत्पन्न हो। जनसंख्या नियंत्रण पर ही परिवार और राष्ट्र की समृद्धि निर्भर करता है। सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम को हर व्यक्ति और परिवार तक पहुंचाना है। सहिया और एएनएम के द्वारा समुदाय में परामर्श एवं सेवाओं को जन जन तक पहले से ही पहुंचाया जा रहा है। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

IMG 20230711 WA0022
IMG 20230711 WA0023 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!