Search

March 12, 2026 11:09 pm

मोटे अनाज मोबाइल पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

राजकुमार भगत

पाकुड। हिरणपुर प्रखंड सभागार में खरीफ फसल अन्तर्गत मोटे अनाज की बुआई क
हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । हिरणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने खरीफ फसल अन्तर्गत मोटे अनाज पर आयोजित कार्यशाला में मड़ूआ की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को बताया कि मड़ूआ फसल की पैदावार 115-120 दिनों में टांड़ जमीन पर की जाती है। सबसे पहले जमीन को जोतकर मिट्टी को नरम बनाना फिर उसमें गोबर खाद के साथ बीज को बुआई करने को कहा गया। मिट्टी में नमी बनी रहे इसके लिए मनरेगा से वहां स्टैंगर्ड ट्रेंच, 30×40 माॅडल जैसी योजना को भी करने हेतु जीवी दा हासा के कर्मियों को सहयोग करने हेतु कहा गया। वर्तमान समय में मोटे अनाज की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बीडीओ ने कहा कि मड़ूआ (संस्कृत नाम मधुलिका) के उपयोग का आयुर्वेदिक महत्त्व भी है। कमजोरी दूर करना, हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने तथा बहुत सारे पोषक तत्व इसमें पाये जाते हैं। शुगर एवं एनीमिया जैसे बीमारी के लिए यह वरदान साबित हो सकता है। प्रखंड क्षेत्र के 16 किसानों के बीच मड़ूआ का बीज वितरण किया गया।
मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, बीटीएम मो० जुनैद कृषक मित्र, जीवी दा हासा के सदस्य एवं किसान मौजूद थे।

IMG 20230711 WA0039
IMG 20230711 WA0040 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर