Search

March 12, 2026 11:11 pm

गायत्री परिवार पाकुड़िया की ओर से शिव मंदिर के प्रांगण में जगत कल्याण एवं पर्यावरण हेतु यज्ञानुष्ठान रखा गया

धीरेन साहा

पाकुड़िया अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार पाकुड़िया की ओर से दूसरी सोमवारी को शिव मंदिर पाकुड़िया के प्रांगण में जगत कल्याण एवं पर्यावरण को संतुलित रखने हेतु सायंकालीन 6 बजे दीप यज्ञानुष्ठान रखा गया, जिसमें प्रवचन, भजन, मंत्रोच्चारण के साथ विचार क्रांति के तहत बुराई छोड़ने के लिए हम बदलेगें- युग बदलेगा पर विशेष बल दिया गया।आचार्य के रूप में पं0 प्रमोद एवं भुवनेश्वर ओझा तथा पुरोहित सरिता देवी, पूष्पा देवी एवं ओम प्रकाश भगत सपत्नीक रहे।
इस यज्ञानुष्ठान को सफल बनाने हेतु सबोध भगत, मन्टू भगत, अर्चना देवी (प्रमुख जन प्रतिनिधि), अन्नू देवी, नीतू कुमारी सहित सैकड़ों लोग सहयोग किये।
गायत्री परिवार पाकुड़िया की ओर से पूरे सावन मास निर्धारित तिथिवार हवन यज्ञानुष्ठान, दीप यज्ञानुष्ठान, वृक्षारोपण एवं आध्यात्मिक, सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रम किये जाते हैं।
अगली सोमवारी को उक्त तथ्यों के तहत 11 बजे दिन में शिव हरि धाम पाकुड़िया ब्लॉक कैम्पस में हवन यज्ञानुष्ठान, रूद्राभिषेक अनुष्ठान रखा गया है, जिसके मुख्य यजमान सुबोध कु0 भगत सपत्नीक रहेगें।

IMG 20230711 WA0046
IMG 20230711 WA0045 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर