Search

May 5, 2026 4:44 pm

जमीन विवाद को लेकर वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के रोलाग्राम गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का घटना सामने आया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों महेशपुर में पीड़िता बीटी मरांडी के परिजनों के मिली जानकारी के अनुसार वह अपना रैयती जमीन की जमाबंदी नंबर 25 अंतर्गत केनाल नाला में धान रोपाई को लेकर देखरेख हेतु गई थी कि उसका गोतिया रामेश्वर मुर्मू, सेकेन्ती मुर्मू तथा हुडिंग मुर्मू रोलाग्राम गांव निवासी ने अचानक उसका बाल को पकड़कर पटक दिया और मारपीट जख्मी कर दिया। इस जमीन विवाद को लेकर पंचों द्वारा फैसला गया किया गया कि 1माह के अंदर जमीन का पर चलाओ नहीं तो अपना अपना हिस्सा जमीन पर खेती करो। जबकि रमेशर मुर्मू अपना हिस्सा का जमीन पर रोपाई कर दिया है।वहीं समाचार भेजे जाने तक इस घटना को लेकर पीड़िता द्वारा थाने में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!