आबूतलाह
कृषि के क्षेत्र में काम आने वाला ट्रैक्टर अब मिनी ट्रक बन कर रहा दिन रात गिट्टी,बालू का अवैध परिवहन।
पाकुड़। पाकुड़ धुलियान-मालगोदाम रोड में प्रतिदिन लगातार बड़ी संख्या में चल रहे ओवरलोडेड ट्रैक्टर के से जनता परेशान है। कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। इसे लेकर सोमवार को देर शाम सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी मंडल के अध्यक्षता में रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिषद में एक बैठक आयोजन कर इस पर चिंता व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी मंडल ने कहा कि मालगोदाम पथ पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र सहित लगभग बीस पंचायतों का एकमात्र मुख्य सड़क है।जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में आमजन आवागमन करते हैं एवं उसी सड़क पर लगातार पागल हाथी के तरह चल रहे ओवरलोडेड ट्रैक्टर कहीं ना कहीं चिंता का विषय है।यहां यह भी बताना जरूरी है कि छात्र-छात्राएं जिदातो उच्च एवं मध्य विद्यालय, कोलकाता बालिका हाई स्कूल, सेठ हिर्दूमल पब्लिक स्कूल,हरिणडंगा मध्य विद्यालय (पूर्वी)सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इत्यादि विद्यालयों में पठन-पाठन को जाते हैं।जिस पर तेज रफ्तार में चल रहे ओवरलोडेड ट्रैक्टरों के कारण उनके जान पर खतरा बना रहता है।यही नहीं रेलवे फाटक, धुलियान रोड,सिंधी पाड़ा चौक, रेलवे कॉलोनी कैलाश नगर के समीप जाम लगने के उपरांत कोई भी आमनता जाम हटाने का प्रयास करती है या किसी गाड़ी वाले को आगे पीछे होने या कुछ और कहती है तो ट्रैक्टर पास करने वाले दर्जनों की संख्या में खड़े बिचौलिए उनसे लड़ने एवं मरने मारने पर उतारू हो जाते हैं। सुशील साहा ने कहा कि इस गंभीर समस्या के विषय में कई बार जिला के वरीय पदाधिकारी के संज्ञान में दिया गया है,परंतु किसी भी पदाधिकारियों ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई।अब चरणबद्ध आंदोलन ही एक रास्ता हे।
तय किया गया कि आमजनता के द्वारा हस्ताक्षरित पत्र जिला के उपायुक्त ,पुलिस अधीक्षक ,अनुमंडल पदाधिकारी , तथा जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ को दिया जाएगा।आवेदन सौंपने के एक सप्ताह उपरांत आमजनों के द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से हिसाबी राय सुशील शाह रुपेश राम सोहन मंडल टोनी मंडल,जीतु सिंह,चंदन बागती,मोना मित्रा, विनय रजक,दीपक गोप,पंकज मिश्रा,सानु रजक,अभिमन्यु रजक,रोहित पासवान,मिथिलेश मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।





