Search

May 5, 2026 10:15 am

जू .झा. रा. स्तरीय एथलेटिक्स में अनुराग का रजत पदक पर कब्जा

राजकुमार भगत

पाकुड। झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर अंडर 18, अंडर 20 बालक – बालिका एथलेटिक्स चैंपियनशिप बोकारो जिले के स्पोर्ट्स कंपलेक्स चंदनक्यारी में झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई जिसमे पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से बालक – बालिकाओ खिलाड़ियों ने भाग लिया । उक्त राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर 20 बालक वर्ग में अनुराग गोस्वामी (पाकुड़) ने हाई जंप (ऊंची कूद )में 1.63 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक( सिल्वर मेडल) पर कब्जा किया। काकू के लिए गौरवपूर्ण बात है। प्रशिक्षक प्रबन्धक व खिलाड़ियों को उपायुक्त वरुण रंजन ,जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, बीजीआर एवं पीसीपीएल एमडीओ रोहित रेड्डी, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी , पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रणवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ऐ. शेखर गांगुली ,वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल ,सुजीत विद्यार्थी ,पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय,अशोक कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार, राजेश कॉल (एथलेटिक्स प्रशिक्षक),रेखा कुमारी ,कृष्णा कुमार, दीपक सिंह, भैरव चुंडा मुर्मू आदि संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है ।
उक्त जानकारी रणवीर सिंह – सचिव-
पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ ने दी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!