Search

May 5, 2026 9:02 am

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आगमन को लेकर बैठक की गई

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पाकुड़िया में मोहम्मद इस्लाम मियां के अध्यक्षता में प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू एवं जिला महासचिव सह लिट्टीपाड़ा प्रभारी युवा नेता दाऊद मरांडी की उपस्थिति में बैठक की गई । झारखंड सरकार ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आगामी 20 जुलाई गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड में आगमन को लेकर बैठक किया गया । पाकुड़िया प्रखंड के प्रखंड कमिटी एवं पंचायत कमिटी के साथ कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई । मौके पर मीडिया प्रभारी मैनुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव कमालुद्दीन मियां , अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गनी शेख , उपाध्यक्ष नकुल राय , महासचिव स्टीफन मरांडी , सचिव कामाल अंसारी , सचिव मुस्तकीम मियां , तैमूर मियां , कारु मियां , जाफर अंसारी , महाजन मियां , सैफुल मियां , सादेक मियां , अकबर शेख सहित अन्य मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!