सतनाम सिंह
टोटो के उड़े परखच्चे,एक महिला समेत कुल आठ सवारी हुए जख्मी
महेशपुर थाना क्षेत्र के नंदनपाड़ा गांव के समीप एक तेजरफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने टोटो को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे टोटो में सवार एक महिला समेत कुल आठ सवारी जख्मी हो गए. जानकारी के अनुसार टोटो कैराछत्तर चौक से सवारी लेकर महेशपुर मुरारई की ओर जा रही थी. इसी दरम्यान नंदनपाड़ा गांव के समीप अज्ञात तेजरफ्तार पिकअप वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे टोटो के परखच्चे उड़ गए. वही टोटो में सवार एक महिला लोंगबेड़ा गांव निवासी मंजू देवी समेत बिसकुटिया गांव निवासी शैलेश मुर्मू, श्रीफन सोरेन, चुंडा सोरेन, सोरेश हेम्ब्रम, जयस मुर्मू, मोतीलाल मुर्मू व पथरा गांव निवासी ताला मुर्मू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही थाने के एएसआई शोहरब खान दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जख्मियों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी महेशपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक उज्जवल हेंब्रम ने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर जख्मियों को प्राथमिक उपचार की. जख्मी ताला मुर्मू की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।





