सतनाम सिंह
नालसा नई दिल्ली झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 9 सितंबर 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में पीडीजे कक्ष में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की अधिवक्ताओं के साथ अहम बैठक की गई। उक्त बैठक में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की अधिवक्ताओं को क्लेम वाद को अधिक से अधिक संख्या में निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही क्लेम वाद से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की गई। इस विशेष बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू समेत सभी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।





