Search

March 12, 2026 12:14 pm

शत-प्रतिशत आधार एवं मोबाईल सं० संग्रह हेतु जिले में कैम्प आयोजित किया जाएगा

सतनाम सिंह

भारत सरकार के निदेशानुसार जनवरी माह 2023 से सभी NSAP योजना (IGNOAPS, IGNWPS (IGNDPS) के पेंशन योजनाओं के लाभुकों का डिजिटलीकरण एवं उनका आधार सीडिंग शत-प्रतिशत करने हेतु विभाग से निर्देश प्राप्त है। इसी के आलोक में सभी पंचायत एवं वार्डों में दिनांक 20.07.2023 को आधार एवं मोबाईल का संग्रह हेतु कैम्प का आयोजन किया जाना है, इस हेतु निम्न निर्देश दिये जाते है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी इस कैंप का (आधार एवं मोबाईल नम्बर संग्रह) व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे एवं अपने स्तर से सभी जनप्रतिनिधियों का इस आशय का सूचना देंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पाकुड़, अपने पंचायत में आयोजित कैंप में आधार एवं मोबाईल नम्बर संग्रह के लिए पंचायत सेवक, जनसेवक एवं वार्ड के लिए राजस्व कर्मचारी प्रतिनियुक्त करेंगे एवं एक-एक नोडल पदाधिकारी (पर्यवेक्षक स्तर के) प्रतिनियुक्त करेंगे। अतः अनुरोध है कि केन्द्र प्रायोजित एवं राज्य संचालित योजनाओं के अधीन राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं के अन्तर्गत शत-प्रतिशत आधार एवं मोबाईल सं० संग्रह कर सभी का NSAP पोर्टल में अपलोड करना सुनिश्चित किया जाय।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर