Search

August 4, 2026 8:44 pm

डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को कानून और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ के तत्वावधान में मंगलवार को कालिकापुर में डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश एवं डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान पैरा लीगल वॉलंटियर कमला राय गांगुली ने लोगों को बाल विवाह की रोकथाम, साइबर फ्रॉड से बचाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को साइबर अपराध से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की। इस दौरान जरूरतमंद और पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। लोगों को बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की ओर से जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि किसी भी कानूनी समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर वे डालसा कार्यालय से संपर्क करें। इसके अलावा नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!