सतनाम सिंह
पाकुड़, सिविल एसडीओ हरिवंश पंडित के निर्देश पर गुरुवार को अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने गोपीनाथपुर गांव पहुंच कर बंद किए गए रास्ते को खुलवाया। जानकारी के अनुसार गोपीनाथपुर गांव के शुभ मंडल ने 21 जून को गोपीनाथपुर गांव में घर आने-जाने वाला रास्ते को बंद कर दिए जाने की शिकायत सिविल एसडीओ से किया था। एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते पाकुड़ अंचल अधिकारी को निर्देश देकर रास्ता खाली करवाने की बात कही गई थी। अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए रास्ता खुलवाया। अंचल निरीक्षक ने बताया कि सिविल एसडीओ के निर्देश पर रास्ता उपलब्ध कराया गया है।






