Search

July 16, 2026 5:58 pm

रथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

पाकुड़। ऐतिहासिक रथ मेला में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) पाकुड़ की ओर से व्यापक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से मेले में पहुंचे ग्रामीणों और आमजनों को निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं तथा उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
यह अभियान झालसा, रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश एवं सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान पैरा लीगल वॉलंटियर्स कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, याकूब अली, रानी साहा और नीरज कुमार राउत ने मेले में घूम-घूमकर लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही नालसा की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जागरूकता पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
टीम ने लोगों को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान आमजनों को यह भी बताया गया कि पैरा लीगल वॉलंटियर्स केवल कानूनी सहायता ही नहीं, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। अभियान के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया गया।

img 20260716 wa0022439594217381150801
img 20260716 wa00214304582852342260657

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!