Search

March 12, 2026 4:24 am

डीवीडी के माध्यम से युवाओं को 1000 युवती एवं दिव्यांग को 1500 परिवहन भत्ता के रूप में दिया जाएगा

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन पर मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत ब्लॉक लेवल का प्रशिक्षण केंद्र का शनिवार को ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। मौके पर जिला कौशल पदाधिकारी सह श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि योजना के तहत राज्य के 18 से 35 वर्ष के युवा प्रत्याशी लाभार्थी हो सकते हैं आरक्षित श्रेणी प्रशिक्षणार्थियों का अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष होगा। साथ ही आगे कहा की इस प्रशिक्षण केंद्र पर 3 प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा इस योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को सेंटर से आने जाने हेतु डीवीडी के माध्यम से युवाओं को 1000 युवती एवं दिव्यांग को 1500 डीबीटी के माध्यम से परिवहन भत्ता के रूप में दिया जाएगा साथ ही सफल प्रशिक्षणार्थियों को 3 माह के नियोजन नहीं होने के उपरांत यह राशि एबीवीपी के माध्यम से 1 वर्ष तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मौके पर केंद्र संचालक विश्वनाथ चक्रवर्ती एवं बप्पा मंडल विनोद मुर्मू के अलावे दर्जनों युवतियां सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230722 WA0033
IMG 20230722 WA0032 1

Also Read: E-paper 11-01-26

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर