Search

September 8, 2026 11:43 pm

पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई बमबाजी से छ लोग घायल।

सतनाम सिंह

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कांकड़बोना गांव में हुई बमबाजी में छह लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर दो बजे की बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस गांव पहुंच कर सभी घायल लोगों को ईलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया है। बमबाजी के चपेट में मुदासेर शेख 23 वर्ष, राहीजुद्दीन शेख 35 वर्ष, मारजीना बीबी 36 वर्ष, मासबीरा खातुन सात वर्ष, सुकोदा बीबी, रेनू बीबी घायल हो गया। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।मामले की छानबीन मुफस्सिल पुलिस के द्वारा की जा रही है,थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया की दोषियों की पहचान की जा रही है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!