Search

September 6, 2026 10:32 pm

साइबर ठगी हो तो देर न करें, तुरंत 1930 पर करें शिकायत, बच्चों को किया गया जागरूक।

पाकुड़। अंजना अपग्रेड प्लस टू विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से साइबर अपराध को लेकर विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने विद्यार्थियों को फर्जी कॉल, ओटीपी, केवाईसी अपडेट और बैंक अधिकारी बनकर होने वाली ठगी से सावधान रहने की सलाह दी। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने लॉटरी, गेमिंग एप, फर्जी निवेश योजना, यूपीआई, क्यूआर कोड और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड की जानकारी दी। स्थायी लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा ने सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचने के तरीके बताए। वहीं डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. नुकुमुद्दीन शेख ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणाम और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को मोबाइल का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और परिवार व आसपास के लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर प्राचार्य पवन कुमार समेत शिक्षक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पारा लीगल वॉलंटियर्स और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!