बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक के पास लक्ष्मी मार्केट भवन में रविवार को झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का पाकुड़ इकाई का चुनाव महासचिव झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रांची की उपस्थिति में चुनाव पदाधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक की निगरानी में संपन्न किया गया. वही इस चुनाव में सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सरोज प्रकाश साह, उपाध्यक्ष अंसारूल हक, प्रधान सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह, अंकेक्षक कृष्ण यादव के रूप में चयन किया गया. मौके पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक के महासचिव योगेंद्र तिवारी, दुमका जिला अध्यक्ष श्रीमती मृणिला दीदी, चुनाव प्रवेक्षक अवधेश पाण्डे, चुनाव पदाधिकारी शैलेश कुमार दास, अंसारुल हक़,कुणाल कान्ति, श्रीकृष्ण यादव, नासिर रेजा, सुबरधन टुडू, पूर्णिमा कुमारी, मलिना खातून, प्रसून कुमार दास, महादेव पाल, दिलीप कुमार टुडू सहित अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।






