Search

March 12, 2026 12:53 am

फिर एक घर हुआ चोरी का शिकार, चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

सतनाम सिंह

एएसआई के घर से नगदी व जेवरात ले उड़े चोर

पुलिस वाले का घर सुरक्षित नहीं तो आम जनता का भगवान ही मालिक।

पाकुड़/हिरणपुर थाना क्षेत्र के नामोंपाड़ा स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने राधानगर थाना में पदस्थापित एएसआई धर्मेन्द्र नाथ साहा के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों के नगदी के साथ जेवरात,प्राप्त जानकारी के अनुसार दो भाइयों का मकान एक ही जगह स्थित है,जहां धर्मेन्द्र नाथ साहा एएसआई की ड्यूटी फिलहाल सावन महीना को लेकर सावन देवघर प्रतिनियुक्त है इधर धर्मेन्द्र एएसआई की पत्नी अपने बच्चे के साथ रविवार को घर का ताला बंद करके अपने मायके गयी हुई थी।इसी बीच चोरों ने सुबह तड़के करीब 4 बजे घटना को अंजाम दिया।चोरी की घटना को लेकर एएसआई धर्मेन्द्र के भाई स्पेशल ब्रांच के ज्ञानेन्द्र साहा ने बताया कि चोरी की घटना के समय मैं अपने घर पर था,चोरों ने मेरे घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया तो मुझे भनक लगी मैने तुरंत पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक चोरों फटाफट हाथ साफ कर भाग निकले,उधर घर वालों को चोरी की घटना को लेकर फोन के माध्यम से बताया गाय,खबर लगते ही तुरंत परिवार के सभी जन घर पहुंच गए, घर के आलमीरा में रखे नगद सहित जेवरात और काफी सामान की चोरी हो गयी,परिवार वालों के अंदाज से चोरी 7 से 8 लाख की हुई है। चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी( प्रभारी)विनोद कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर घटना की जानकारी ली और मामले की छानबीन में जुट गई पुलिस।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर