Search

September 8, 2026 10:52 pm

ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में किया गया जागरूक

सतनाम सिंह

जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आए हुए आवेदको को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे मे जानकारी दी गई। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के बाद सड़क पर वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का अनुपालन करने एवं अच्छे नेक इंसान, हिट एंड रन एवं आपदा प्रबंधन अंतर्गत आने वाले मुआवजे एवं अन्य को लेकर जागरूक किया गया। बताया गया कि जिला पाकुड़ मे माह जनवरी 2023 से जून -2023 तक कुल-41 सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें कुल-34 लोगो की जान गई और कुल-16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जो की पिछले साल 2022 की तुलना में रोड एक्सीडेंट में बढ़ोतरी हुई है। इस दुर्घटना में मरने वाले लोगो की उम्र की बात करें तो 21-35 उम्र के सबसे ज्यादा वाहन चालक है। इसका बचाओ का एक ही उपाय है सभी यातायात का नियमों का पालन करें और सजग रहे। प्रायः दिन देखा जा रहा है की पाकुड़ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने के कारण वाहन चालक खासकर दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर किसी अन्य बड़े वाहन की चपेट में आ जाते है, जिससे की उनकी जान चली जाती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!