शांति, सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील,थाना प्रभारी
पाकुड़: मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई.थाना क्षेत्र के सीतापहाड़ी गांव में थाना प्रभारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में थान क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई.






