Search

March 11, 2026 7:37 pm

लेटेस्ट न्यूज़

घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बंद करवाया कार्य।

प्रशांत मंडल

विभागीय अधिकारी के मौजूदगी में हो सड़क मरम्मती व निर्माण कार्य,ग्रामीणों की मांग

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के बड़ा घाघरी पंचायत के जोरडीह से हथिबथान तक सड़क मरम्मती कार्य घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को कार्य बंद कर विभागीय अधिकारी के मौजूदगी में सड़क मरम्मती व निर्माण कार्य कराने की मांग किया है।ग्रामीण सुबोधन मड़ैया ,छोटका मड़ैया,धनंजय मड़ैया,तारेश मड़ैया, सहित दर्जनों ने बताया ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रखंड के जोरडीहा से हाथीबथान तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क मरम्मती का कार्य किया जा रहा है।ग्रामीणों ने सड़क मरम्मती कार्य को संवेदक द्वारा अपने मनमाने ढंग से कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया मरम्मती कार्य मे संवेदक द्वारा पुराना सड़क को ठीक ढंग से बिना साफ किये ही जैसे तैसे उसके ऊपर मे जेएसबी डाल कर ठीक ढंग से रोलर भी नही चला रहे है।साथ ही ग्रामीणों ने बताया बड़ा घघरी मड़ैया टोला में पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया जो महज कुछ ही दिनों में फटने लगा है।बताया निर्माण कार्य के समय विभाग के कोई भी अधिकारी कार्य स्थल पर नही रहता है जिसके कारण संवेदक अपने मनमाने ढंग से कार्य को पूर्ण करने में लगे हुए है।ग्रामीणों ने बताया मरम्मती कार्य मे जो पिचिंग का कार्य किया जा रहा है उसमें तालकोल की मात्रा काफी कम है।जिससे कुछ ही दिनों में सड़क का हाल पहले जैसा होने की संभावना है।साथ ही बताया कार्य स्थल पर कही भी संवेदक द्वारा सूचना पट नही लगाया है।ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी की मौजूदगी में कार्य कराने की मांग किया है।
आरईओ के कार्यपालक अभियंता मनोहर कुमार ने बताया ग्रामीणों ने किस कारण सड़क मरम्मती कार्य को बंद कराया है इसकी जानकारी नही है. जांच कर आगे की करवाई किया जाएगा।

IMG 20230726 WA0052

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर