Search

March 11, 2026 6:03 pm

मोंगलाबांध पंचायत के उपमुखिया की मनमानी के खिलाफ 10 वार्ड पार्षदों ने खोला मोर्चा।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबांध पंचायत के उपमुखिया सखिना खातून की कार्यशैली से इनदिनों पंचायत के सभी वार्ड सदस्य नाराज चल रहे हैं । उपमुखिया सखिना खातून को पदमुक्त करने को लेकर विगत आठ जुलाई को वार्ड सदस्य सलमा हेंब्रम, मेरिता मरांडी,कमली बेसरा,प्रियंका बास्की, माफिजा बीबी, शायरा बीबी,फलीमा किस्कू,सोहन हेंब्रम,तनवीर आलम,ग्यासुद्दीन अंसारी,संजय पाल,रेशमा बीबी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित शिकायती पत्र सौंपा था । जिस पर वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उपमुखिया को पंचायत का विकास से कोई मतलब नही है वह हमेशा पंचायत की बैठक में अनुपस्थित रहती है जिस कारण पंचायत का विकास बाधित रहता है । उक्त शिकायत के आलोक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गुरुवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह पंचायत सचिव त्रिदीप कुमार शील ने मोंगलाबांध पंचायत भवन पहुंचकर सभी वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर सभी वार्ड सदस्यों का राय लिया जिसमे सभी ने एकमत होकर उपमुखिया के विरोध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया जल्द पद मुक्त करने की मांग किया।

IMG 20230727 WA0023

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर