Search

March 11, 2026 5:46 pm

सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाइयों के बीच हुई जमकर मारपीट,मामला पहुंचा थाना।

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़): मोहनपुर में बीते 25 जुलाई को सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें रेजाउल मोमिन (28) गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति के माँ बेगम बेवा ने गुरुवार को दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि जमीन की बंटवारा को लेकर भाइयों के बीच सम्पत्ति बंटवारा को लेकर हमेशा से विवाद होते आ रहा है। बीते मंगलवार शाम पुत्र जियाउल मोमिन , नाजिर मोमिन , अनवारा बीबी व गुलनेशा बीबी ने मिलकर दूसरे पुत्र रेजाउल मोमिन को गाली गलौच करने लगा। इसके बाद विवाद बढ़ने पर सभी लाठी से मारते हुए जमीन में गिरा दिया। जो गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन में पड़ा रहा , वही उसके पत्नी के साथ भी मारपीट किया। ग्रामीणों के द्वारा बीचबचाव करने पर वे लोग भाग निकला। घायल पुत्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सको ने सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर