Search

June 9, 2026 11:26 pm

किसानों ने पीएम मोदी द्वारा किसान संबोधन के कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट देखा.

धीरेन साहा

महेशपुर केविके में गुरुवार को पीएम किसान के 14 वीं क़िस्त देने के अवसर पर किसानों ने राजस्थान के सीकर में पीएम मोदी द्वारा संबोधन कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखा. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान की 14 किस्त के रूप में 8:5 करोड़ से अधिक किसानों को 1700 करोड़ से अधिक राशि का हस्तांतरण किया गया. प्रधानमंत्री द्वारा यह राशि सीधे किसानों को उसके खाते में भेजा गया. इस तरह पहले की तरह बिचौलिया के बगैर किसानों को यह राशि उपलब्ध हुआ. इस अवसर पर पीएम मोदी द्वारा 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का राष्ट्रीय को समर्पित किया गया. इसी तरह ब्लॉक स्तर या पंचायत स्तर पर किसानों को उसके बीच खाद, औजार या मशीनरी के साथ-साथ अन्य आधुनिक जानकारी एक ही जगह उपलब्ध हो सकेंगे. जिससे उन्हें अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस तरह किसानों को पुरिया गोल्ड के रूप में सल्फर कोडिट यूरिया का शुभारंभ हुआ. उन्होंने बताया कि आज किसानों के अन्य देश जैसे बांग्लादेश, श्रीलंका व अमेरिका जैसे अन्य देशों की अपेक्षा कम कीमत पर किसानों को सीधे तौर पर लाभ उपलब्ध हो रहा है. आज खाद की कालाबाजारी लगभग खत्म हो गई है. और ओएनडीसी यानी डिजिटल कार्मस के लिए ओपन नेटवर्क पर 1600 से अधिक एफपीओ के ऑनवोर्डिंग का शुभारंभ हुआ. जिससे वे संयुक्त रूप से लाभ ले सकेंगे. कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह मुंडा सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!