पाकुड़ के नव पदस्थापित उपायुक्त आज लेंगे प्रभार
सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ जिले में शांति व्यवस्था कायम विधि-व्यवस्था से जुड़ी राज्य स्तर की बैठकों में पाकुड़ जिला में विधि व्यवस्था की प्रशंसा होती है।पाकुड़ के निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन ने पाकुड़ जिला का नाम हो, यही प्रयास किया है। उपायुक्त ने सभी के सहयोग से प्रयास किया कि सरकार की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार सके। इस पर भी उन्होंने अपना कार्य निष्ठा पूर्वक किया है। उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा बीते दो वर्ष में जो विधि-व्यवस्था के क्षेत्र में काम हुआ है, वह सचमुच प्रशंसनीय है। उन्होंने जिले में बतौर डीसी लोगों की भावना के अनुरूप कार्य करने का प्रयास किया। बहुत सारी अच्छी यादें इस जिला से जुड़ीं है जो उपायुक्त कभी भुल नहीं पाएंगे।साथ ही पाकुड़ में नव पदस्थापित उपायुक्त मृत्युंजय बर्नवाल शुक्रवार को निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन से प्रभार ग्रहण करेंगे। नव पदस्थापित उपायुक्त गुरुवार की देर शाम तक पाकुड़ पहुंचने की खबर है। उनका सहकारिता विभाग मे विभागीय कर्मियों के द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।इधर पाकुड़ के निवर्तमान उपायुक्त बरुन रंजन ने गुरुवार को धनबाद पहुंच कर धनबाद के निवर्तमान डीसी संदीप सिंह से प्रभार ग्रहण किया। वरुण रंजन शुक्रवार को पाकुड़ में नव पदस्थापित उपायुक्त मृत्युंजय बरनवाल को प्रभार देंगे। इधर निवर्तमान उपायुक्त वरुण रंजन को भावभीनी विदाई समारोह के आयोजन को लेकर परिसदन में तैयारी की जा रही है।

Related Posts

टेंडर प्रक्रिया में देरी का मुद्दा सदन में उठा, विधायक हेमलाल मुर्मू ने मांगा स्पष्ट नियम और समय-सीमा

आवास योजना को लेकर विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में उठाया मुद्दा, समय सीमा में निर्माण पूरा करने की मांग





